नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आम के पेड़ बौर से लदे , आम की अच्छी फसल के संकेत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आम के पेड़ बौर से लदे , आम की अच्छी फसल के संकेत

VNL24 Mango trees laden with blossoms, signs of good mango crop
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- आम की फसल ने इस बार किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी है। आम के पेड़ बौर से लदे हुए हैं। बौर की अधिकता से आम की अच्छी फसल के संकेत माने जा रहे हैं। वहीं फसलों के जानकारों का कहना है कि फसल पर कीटों व रोगों का खतरा भी मंडराने लगा है। उनका कहना है कि कीटनाशकों का उपयोग करें, नहीं तो कीट फसल चट कर जाएंगे।

फरवरी से ही आम के पेड़ बौर से पूरी तरह ढक गए। उम्मीद है कि मार्च के अंत तक लोगों को बाजार में देशी कच्चे आम मिलना शुरू हो जाएंगे। मौसम के उतार चढ़ाव के कारण इस बार आम के वृक्ष में बौर समय से पहले ही आना शुरू हो गया है। जिले में आम की फसल कई हेक्टेयर में है। ऐसे में आम की अच्छी पैदावार की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि इस बीच बौर पर कीटों के खतरे का भी अंदेशा जताया जा रहा है। बौर में फंगल व झुलसा रोग की भी आशंका है। वहीं फसलों के जानकार संजीव गंगवार, मंगल गंगवार आदि बागवानों का कहना है कि अच्छी पैदावार के लिए उचित प्रबंधन, सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव चरणबद्ध तरीके से करना जरूरी है। तभी आम की पैदावार अच्छी हो सकेगी और किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा।

आम के बौर में झुलसा रोग से फूलों और अविकसित फलों के गिरने की आशंका बनी रहती है। बौर को बचाने के लिए मेन्कोजेब – कार्बेन्डाजिम के .2 प्रतिशत घोल 20 ग्राम प्रति लीटर पानी में मिलाकर 10 से 12 दिनों तक छिड़काव करना चाहिए। समय से उपचार न किए जाने पर फसल को नुकसान हो सकता है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]