ट्रेन की चपेट में आए हलवाई की उपचार के दौरान मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- ट्रेन की चपेट में आने से हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सीएचसी कमालगंज लाया गया। जहाँ से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना कमालगंज के ग्राम जंजाली नगला निवासी 35 वर्षीय बृजेश पुत्र सुरेश हलवाई का कार्य करता था। सोमवार दोपहर खुदागंज स्टेशन के निकट बीती देर रात बृजेश की ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती किया गया। जहाँ से हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल 11:45 पर रात को लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने उसे 12:10 बजे मृत घोषित कर दिया। मृतक का विवाह नही हुआ था। मृतक हलवाई का कार्य करता था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
