नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विरोधी मेरा राजनीतिक कॅरियर समाप्त न समझें – आकाश आनन्द – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

विरोधी मेरा राजनीतिक कॅरियर समाप्त न समझें – आकाश आनन्द

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लखनऊ – 3 मार्च 2025 :-  बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा एक दिन पूर्व हुई बैठक में अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया था। इसके बाद दूसरे दिन आकाश ने इस निष्कासन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस प्रतिक्रिया में उन्होंने पार्टी व सुप्रीमो के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की है वहीं विपक्षी दलों को भी जवाब दिया है कि वो ये न समझें कि उनका राजनीतिक कॅरियर खत्म हो गया है शोषित वंचितों के लिए लड़ाई जारी रहेगी।

एक दिन पहले बैठक में बसपा सुप्रीमो ने सुनाया था फैसला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिस बैठक में भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का एलान किया था उस बैठक में आकाश मौजूद नहीं थे। शायद इसका एहसास उन्हें हो गया था। फिलहाल बैठक में उनके पिता आनंद कुमार को पार्टी में नई जिम्मेदारी भी दी गई थी। इस निष्कासन पर आकाश आनंद अभी तक चुप थे अब उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर खामोशी तोड़ी है।

एक्स अकाउंट पर किया पोस्ट , बोले पार्टी व मिशन के लिए काम करता रहूंगा

आकाश ने अपनी पोस्ट की पहली लाइन में ही बसपा सुप्रीमो का पूरे आदर के साथ नाम लेते हुए कहा है कि मैं उनका कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं, ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं। VNEWSLIVE24 उनका हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं उस फैसले के साथ खड़ा हूं। उनके द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है, लेकिन साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है। ऐसे कठिन समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी होते हैं। बहुजन मिशन और मूवमेंट के एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह, मैं पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा और अपनी आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा।

कहा-विरोधी दल मेरा राजनीतिक कॅरियर समाप्त न समझें, बहुजन मूवमेंट कोई कॅरियर नहीं

कुछ विरोधी दल के लोग ये सोच रहे हैं कि पार्टी के इस फैसले से मेरा राजनीतिक कॅरियर समाप्त हो गया, उन्हें समझना चाहिए कि बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं, बल्कि करोड़ों दलित, शोषित, वंचित और गरीबों के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई है। यह एक विचार है, एक आंदोलन है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। इस मशाल को जलाए रखने और इसके लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]