कब्रिस्तान में अजगर देख चरवाहे बकरियां लेकर भागे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कंपिल / फर्रूखाबाद :- (शिप्तैन अली) क्षेत्र के ग्राम निजामुद्दीनपुर के क़बिस्तान में मंगलवार दोपहर एक बजे ग्रामीणों ने अजगर देखा वहां पास में ग्रामीण बकरियां चरा रहे थे। अचानक इतना बड़ा अजगर देख कर चरवाहा चीख भागे और वहां से अपनी बकरियां निकालने लगे। चीखने चिल्लाने पर अफरा – तफ़री मच गई। यह कब्रिस्तान रोड के किनारे बिजली घर के सामने है। यदि अजगर को पकड़ा ना गया तो कोई भी हादसा हो सकता है। जब इसकी जानकारी वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार को दी तो उन्होंने कहा कि वह मौके पर पहुंचकर उसका रेस्क्यू कराते हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

