नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान डीएम ने जांच कर कार्यवाही के दिए निर्देश – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान डीएम ने जांच कर कार्यवाही के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- लोहिया अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने मानवाधिकार आयोग से शिकायत की थी जिस पर आयोग ने गम्भीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी से जवाब मांगा है जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर कार्यवाही के निर्देश दिए है ।
मालूम हो कि जिले के राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय दलाली का अड्डा बन चुका आए दिन मरीजों को इलाज के अभाव का हवाला देकर गुमराह कर प्राइवेट नर्सिंग होम में भेजने का गोरख धंधा जोरो पर है जिसमें स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से यह खेल जिले में फल फूल रहा है।Vnewslive24
बीते दिनों शहर के मोहल्ला छत्तादलपत राय के रहने वाले संजीव बाथम का चाइनीज मांझे में पैर उलझने से वह छत गिर गया था इस घटना में उसके पैर की हड्डी टूट गई थी जिसे परिजनों ने इलाज के लिए जिले के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था जहां संविदा पर तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज वर्मा ने उसके परिजनों को गुमराह करते हुए कहा यहां ऑपरेशन नहीं होते हैं तुम्हें अच्छे इलाज की जरूरत है तो मेरे निजी नर्सिंग आरोगिता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल आवास विकास में इलाज कराना होगा डॉक्टर नीरज वर्मा ने दस हजार रुपए बताए थे लेकिन अस्पताल का स्टाफ उससे लगाते पैसे की मांग करता रहा ,तीसरे दिन अधिक पैसे न देने पर उसकी छुट्टी कर दी गई पीड़ित दर्द से तड़पता रहा उसके परिवार की एक न सुनी परिजनों ने उसे पुनः लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका सही उपचार हुआ ।
इसी संदर्भ में संजीव ने समाधान दिवस व जनसुनवाई पर शिकायत की थी स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ.सर्वेश कुमार यादव व दीप्ति सीएमओ डॉ. दीपक कटारिया ने बिना उसका पक्ष जाने शिकायत का झूठा निस्तारण कर दिया था संजीव ने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सक नीरज वर्मा की शिकायत की थी मानवाधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी व मुख्यचिकित्सा को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए है। संजीव ने बताया कि डॉक्टर नीरज वर्मा को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते उसके खिलाफ अधिकारी कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं उसे व उसके परिवार को किसी भी झूठे मुकद्दमे में फंसा सकते हैं न्याय न मिला तो वह न्यायालय की शरण लेगा ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]