लापता किशोरी मोना की बुआ ने बताया पुलिस को रहस्यमयी राज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- नगर के मोहल्ला नुनहाई में घटित रहस्यमयी चर्चित गुमशुदी में 21 दिन से लापता किशोरी मोना के गायब होने के मामले के रहस्य से पर्दा उठा पाने में अबतक पुलिस खाली हाथ ही दिखाई दे रही है । ऐशी स्थिति में गुमशुदगी का रहस्य गहराता जा रहा है। मामले में अब तक कोई ठोस सुराग हाथ न लगने से पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन अब पुलिस ने अपनी कार्रवाई में तेजी दिखाते हुए कई नए एंगल से पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को कोतवाली निरीक्षक अनुराग मिश्रा कस्बा चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह एस आई सुरजीत, सुधा पाल आदि पुलिसबल व फॉरेंसिक टीम किशोरी की बुआ को लेकर आरोपियों के घर पहुंची और मकान का ताला तोड़कर भौगोलिक स्थिति का निरीक्षण किया।
घटना स्थल वाले मकान का पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने ताला तोड़कर मकान का निरीक्षण कर फिंगर प्रिंट व साक्ष्य खंगालने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों के घर से एक बाइक संख्या UK 06 AT 3679 बरामद की जिसे पुलिस अपने साथ ले गई। सूत्रों की माने ने तो यह बाइक सीसीटीवी फुटेज में किशोरी को ले जाने में प्रयोग की गई है। विगत दिवस 6 मार्च को किशोरी के परिवार के लापता होने के दिन की फुटेज को गहनता से देखा गया। पुलिस फुटेज के आधार पर यह जांच कर रही है । रविवार को जैसे ही पुलिस टीम के साथ किशोरी बुआ व मामा को साथ लेकर मोहल्ले में पहुंची, तो वहां हड़कंप मच गया।
लोग घरों से झांकते नजर आए और दूर से पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए रखी। सूत्रों की मानें तो पुलिस के हाथ अब तक कोई ऐसा सुराग नहीं लगा जिससे मामले के खुलाशा होने की उम्मीद हो। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर बेहद चिंतित हैं । साथ ही किशोरी का अब – तक पता ना चलने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाने लगे हैं ।
ताला तुड़वाकर फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने
लापता किशोरी के मामा का एक महिला रिश्तेदार जिससे कि मोहल्ले वाले किशोरी की हुआ बता रहे हैं के साथ पुलिस आरोपियों के मकान पर पहुंचे और मकान का ताला तुड़वाकर फॉरेंसिक टीम के साथ मकान के अंदर साक्षी जुटाने का प्रयास किया।
कोई पुरुष आरोपी पकड़ा जाए तो हो खुलासा
किशोरी के मामा विनोद तोमर की बात पर अगर विश्वास करें तो अभी तक किशोरी का कोई भी पता नहीं चला है। जब तक कोई पुरुष आरोपी को पकड़ने में पुलिस सफलता हासिल नहीं कर लेती तब तक किशोरी का पता लगना मुश्किल लग रहा है। हालांकि किशोरी की बुआ से पुलिस पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। 
आरोपियों का मकान सील
पुलिस विभाग फॉरेंसिक टीम ने आरोपियों के घर में निरीक्षण करने के उपरांत मकान में ताला लगाकर मकान को सील कर दिया सेल के दौरान लापता किशोरी की बुआ से ताला लगवा कर उस ताले को सील कर दिया।

नहीं दिखाई दी बुआ के चेहरे पर शिकन
लापता किशोरी की महिला रिश्तेदार जिसे मोहल्ले वाले उसकी बुआ बता रहे थे आपस में बातें कर रहे थे कि बताओ यह कैसी महिला है जिसके चेहरे पर शिकन तक नहीं है। लगता है इसके अंदर कोई भी ममता का भाव नहीं है बेचारी किशोरी के साथ यह लोग कितने निर्दयीता से पेश आए हैं।
कमरे में रखा था मोना का शव
सूत्रों की मानें तो किशोरी की बुआ ने पुलिस को बताया है की मोना का शव कमरे में रखा था। परिवार वाले व अन्य रिश्तेदार लोग शव को लेकर गए थे और वह घर पर ही रही थी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

