आपदा विशेषज्ञ ने की आत्महत्या, पिस्टल से खुद को मारी गोली
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :-
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बिसौली रोड पर वनखंडी नाथ मंदिर के समीप मुरादाबाद के दैवीय आपदा राहत विभाग में तैनात आपदा विशेषज्ञ व पूर्व सूचना कार्यालय फतेहगढ़ में लिपिक पद पर कार्यरत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह रविवार रात घर से नाराज होकर कार से मुरादाबाद के लिए निकले थे। परिजन उनकी कार के पीछे-पीछे लोकेशन की मदद से आ रहे थे। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो कार में उनका लहूलुहान शव मिला। कार के शीशे अंदर से लॉक थे। सोमवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
कासगंज जिले के जयजय राम कॉलोनी निवासी सुरजीत (32) राम निवास मुरादाबाद के दैवीय आपदा राहत विभाग में आपदा विशेषज्ञ के पद पर तैनात थे। पूर्व में जनपद फर्रुखाबाद के मुख्यालय फतेहगढ़ सूचना विभाग कर्यालय मैं लिपिक पद पर कार्यरत रहे हैं।शनिवार को वह साप्ताहिक अवकाश होने के चलते घर गए थे। बताते हैं कि घर से निकलने से पहले उनका परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस वजह से वह घर से नाराज होकर निकले थे। घर से निकलने के बाद वह रास्ते में पत्नी से बात करते हुए जा रहे थे। परिवार के लोग भी मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार से पीछा करते हुए आ रहे थे।
इसी बीच आपदा विशेषज्ञ का मोबाइल फोन बंद हो गया। परिवार के लोग लोकेशन के आधार पर इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिसौली रोड पर वनखंडी के पास पहुंचे। यहां आपदा विशेषज्ञ की बंद कार खड़ी मिली। परिजनों ने अंदर से लॉक कार के शीशे तोड़े। जहां आपदा विशेषज्ञ खून से लथपथ हालात में मिले। परिवार के लोग उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
इस्लामनगर पुलिस ने पल्ला झाड़ा, सिविल लाइंस ने की पंचनामा की कार्रवाई
घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र में होने के बावजूद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल करने की जहमत नहीं उठाई। न ही शव का पंचनामा भरा और न ही घटना की वजह जानने का प्रयास किया। जबकि मामला देर रात एक अधिकारी के गोली लगने से मौत का था। आपदा विशेषज्ञ को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाने की वजह से मेडिकल प्रशासन ने सिविल लाइंस पुलिस को मीमो भेजा था।
सिविल लाइंस पुलिस ने इस्लामनगर पुलिस से पंचनामा की कार्रवाई करने के लिए कहा, लेकिन इस्लामनगर पुलिस ने उनके क्षेत्र की घटना न होना का कारण बताकर पल्ला झाड़ लिया। आखिकार सिविल लाइंस पुलिस को पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भेजना पड़ा।
लाइसेंसी पिस्टल से की आत्महत्या
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम पूछताछ में परिजनों ने बताया है कि आपदा विशेषज्ञ ने चलती कार में किसी बात से परेशान होकर लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस्लामनगर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया है। आगे की जांच इस्लामनगर पुलिस करेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


