मजदूरी के रुपए मांगने गए राजमित्री की हत्या

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– फॉरेंसिक टीम ने की जांच, दंपति व दो अज्ञात पर केस दर्ज
कायमगंज / फर्रुखाबाद
अपनी मजदूरी के रुपए मांगने गए राजमित्री की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के ही एक खेत में पड़ा मिला है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दंपति व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव शिवरईमठ निवासी रक्षपाल राजमिस्त्री का काम करता था। परिवार वालों ने बताया कि वह शुक्रवार शाम वह अपने मजदूरी के रुपए मांगने गांव के ही भारत के घर गए थे। भारत के घर वालों ने आरोप लगाया उसकी पुत्री नहा रही थी वह घर में क्यों घुसा। परिजनों का आरोप है कि वहां भारत और उसकी पत्नी शशि समेत अन्य परिजनों ने रक्षपाल से गाली-गलौज की। थोड़ी ही देर बाद रक्षपाल का शव श्याम सिंह के खेत में पड़ा मिला। जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो वह मृत अवस्था पाया गया। परिवारीजनों ने आरोप लगाया है कि भारत और उसके करीब दो अज्ञात साथियों ने मिलकर रक्षपाल की हत्या की है। घटना की जानकारी कर सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पर सीओ संजय वर्मा, इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर नमूने लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पूरी जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई बृजराम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल स्थित और साफ होगी। सीओ ने बताया जांच में हत्या का मामला सामने आ रहा है। हर पहलू पर जांच की जा रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
