नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अपराधियों के खिलाफ सीएम योगी का एक्शन, बोले- चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकें, बढ़ाएं पुलिस पेट्रोलिंग – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अपराधियों के खिलाफ सीएम योगी का एक्शन, बोले- चेन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकें, बढ़ाएं पुलिस पेट्रोलिंग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस प्रशासन चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने को मुस्तैद रहे। इसके लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। किसी भी कीमत पर इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। गली-मोहल्ले तक गश्त बढ़ाकर आपराधिक तत्वों पर सख्ती बरती जाए।

महाशिवरात्रि पर करें पुलिस बल की तैनाती

दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री बुधवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की उपासना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि पर गांव-गांव तक के शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में सभी शिवालयों पर लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही प्रशासन इन सभी जगहों पर साफ सफाई के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करे।

इन कार्यों को कराने के निर्देश

जनपद में निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी प्रोजेक्ट तय समयावधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं। किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज सिक्सलेन फ्लाईओवर, इसमें जुड़ने वाले देवरिया बाईपास फोरलेन फ्लाईओवर, खजांची चौराहा फोरलेन फ्लाईओवर, देवरिया बाईपास फोरलेन चौड़ीकरण, नौकायन से देवरिया बाईपास फोरलेन, भटहट-बांसस्थान फोरलेन के निर्माण कार्य में अब तक की प्रगति की जानकारी ली।

आयुष विश्वविद्यालय व सैनिक स्कूल के काम समय सीमा में कराएं पूरा

मुख्यमंत्री ने अटल आवसीय विद्यालय, सैनिक पेंशन व आयुष विश्वविद्यालय की प्रगति की भी समीक्षा की। कहा कि आयुष विश्वविद्यालय व सैनिक स्कूल के काम समय सीमा में पूर्ण करा लिए जाएं। निर्देशित किया कि अटल आवासीय विद्यालय में नए सत्र से पठन पाठन प्रारंभ होना है, इसके लिए सभी औपचारिकताओं को शीघ्रता से पूरा कर लिया जाए। एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करुणेश, आइजी रेंज जे रविन्दर गौड, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई आिद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]