नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले शिक्षक पर आखिर मेहरबान शिक्षा विभाग? – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले शिक्षक पर आखिर मेहरबान शिक्षा विभाग?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– आपत्तिजनक वीडियो बनाने में दोषी पाए जाने पर शिक्षक हुआ था निलम्बित, सांठ – गांठ में क्लीन चिट ?

– शिक्षक प्रवीण कुमार से सम्बंधित आरटीआई का जबाब नहीं दे रहे हैं बीएसए ?

फर्रुखाबाद :- शिक्षा विभाग जिले में भले ही के ईमानदारी व नारी सम्मान करने का ढ़ोल पीटते हों लेकिन हकीकत बिल्कुल विपरीत है। शायद इसीलिए आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले शिक्षक की कारगुजारियां बाहर आने के बाद जिले का बेसिक शिक्षा विभाग उस पर कार्यवाही करने जगह उसे अभयदान दे दिया है। आपको बता दें शमसाबाद ब्लॉक के गांव खुड़ना घमघमा में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार की किशोरी के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।  They beat the drum of honesty, BSA is not answering RTI

जिस पर बीएसए ने बीईओ शमसाबाद वीरेन्द्र सिंह पटेल व बीईओ भारती शाक्य मोहम्दाबाद को जांच दी थी। जांच में शिक्षक ने वीडियो खुद के द्वारा बनाना कबूल किया था और महिला जांच अधिकारी को चेतावनी भी दी थी कि इतने नेताओं और अधिकारियों की वीडियो वायरल हुईं हैं उन पर क्या कार्यवाही हुई? मैं वीडियो वायरल करने वाले को छोडूंगा नहीं। दोषी पाए जाने के बाद वीरेन्द्र कुमार पटेल व भारती शाक्य की रिपोर्ट पर शिक्षक प्रवीण कुमार को निलम्बित कर दिया गया। सूत्रों की माने तो बीएसए कार्यालय में तैनात बाबू विशाल शिक्षक की मां करीबी रिश्तेदार है ने उच्चाधिकारियों से साठ – गांठ कर एक समिति और बैठा दी जिसमें जांच अधिकारी श्रीवास्तव को बनाया गया गया जिन्होंने शिक्षक प्रवीण कुमार को क्लीन चिट दे दी और उसे बहाल कर दिया ? दोषी पाए जाने के बाद शिक्षक का यूं बहाल होना विभाग के कुछ अधिकारियों के गले नहीं उतर रहा है। शायद इसी कारण से फर्रूखाबाद बीएसए महोदय दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को मांगी गई आरटीआई में शमसाबाद ब्लॉक के एक शिक्षक प्रवीण कुमार प्रधानाचार्य खुड़ना घमघमा से संबंधित जानकारियां देना उचित नहीं समझ रहे हैं।

क्या बनाएंगे बच्चों का भविष्य
जो शिक्षक खुद दो बच्चों का पिता हो जिस पर छेड़छाड़ जैसे संगीन आरोप दर्ज हों, जो खुद नाबालिक किशोरी के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाता हो। वह बच्चों का भविष्य कैसा बनाएगा? यह चिंता का विषय है!

शेष ………….. ?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]