नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बोर्ड की बैठक में अनिमितताओं को लेकर डीएम से मिले सभासद – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बोर्ड की बैठक में अनिमितताओं को लेकर डीएम से मिले सभासद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- 
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए नगर पालिका के सात सभासदों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बुधवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार द्वारा बुलाई गई बोर्ड बैठक में बजट पास कराने को लेकर नियमों की अनदेखी की गई। बोर्ड की बैठक में अनिमितताओं को लेकर डीएम से मिले सभासद
सभासदों ने बताया कि कुल 25 सदस्यों में से 21 बैठक में मौजूद थे। बजट पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट 9 सभासदों ने विशेष प्रस्ताव का विरोध किया। ऐसे में प्रस्ताव अस्वीकृत हो गया, लेकिन फिर भी अध्यक्ष ने मीटिंग को पास घोषित कर दिया। विरोध करने पर लेखाकार ने विरोध में केवल 8 और पक्ष में 17 सभासद लिख दिए। इस पर सभासद प्रमोद शर्मा ने 9वें नंबर पर हस्ताक्षर कर स्पष्ट किया कि विरोध करने वालों की संख्या 9 है और प्रस्ताव पास नहीं हो सकता। सभासदों ने आरोप लगाया कि लेखाकार और अधिशाषी अधिकारी मिलीभगत से नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नपा के आरआई द्वारा वार्डों में विकास कार्य न कराने की धमकी भी दी गई। सभासदों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और विरोध करने वाले सभासदों के वार्डों में विकास कार्य न रोके जाने की मांग की। इस दौरान शाहिद, रवींद्र कुमार, सौम्या, गीता देवी, पूजा शुक्ला, सुनील व गौरव माहौर सभासद मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]