भाजयुमो नेता के कोतवाली में जड़े तमाचे, भाजपा नेताओं ने किया कोतवाली का घेराव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- भाजयुमो नेता को कोतवाली में होमगार्ड ने जड़े तमाचे। आक्रोशित भाजपा नेताओं ने थाने का किया घेराव। कोतवाल ने होमगार्ड को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज़ करने का दिया आश्वासन।
नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी भाजपा नेता अंबुज गंगवार रविवार सुबह स्टेशन क्रॉसिंग की तरफ जा रहे थे क्रॉसिंग बंद होने पर वह वहां पर रुक गए पहले से वहां खड़े होमगार्ड प्रेमचंद अपने दो अज्ञात साथियों के साथ खड़े हुए थे किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहां सुनी हो गई क्रॉसिंग खुलने के बाद भाजपा नेता होमगार्ड की शिकायत करने कोतवाली आया पीछे से होमगार्ड प्रेमचंद भी पीछा करता हुआ आ गया और उसने भाजयुमो नेता की कोतवाली में गर्दन पकड़ तमाचे जड़ दिए। अंबुज ने बताया जब इसका विरोध करने की कोशिश की तो बोला तुम ज्यादा बड़े भाजपा नेता बन रहे हो इसलिए तुम्हें यहां मारा है अगर ज्यादा नेतागिरी की तो तुम्हारे घर में घुसकर तुमको जान से मार डालेंगे और झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज देंगे। पिटने की जानकारी अंबुज ने भाजपा नेताओं को दी। जिस पर पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण दुबे पूर्व अध्यक्ष सुनील चक मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दुबे महेंद्र राजपूत अमरदीप दीक्षित भारी संख्या में पहुंच कोतवाली का घेराव किया। जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी ने भाजपा नेताओं से बात की और कहा की किस बात को लेकर मारपीट हुई यह हमको नहीं पता घटना की जानकारी की जाएगी और दूसरी होमगार्ड को बर्खास्त कराने की प्रक्रिया की जाएगी साथ ही आपकी दी गई तहरीर पर कार्यवाही होगी। काफी देर वार्ता होने के बाद। कार्यवाही के आश्वासन पर भाजपा कार्यकर्ता वापस चले गए।
कार्यवाही नहीं तो धरने पर बैठूंगा
नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने कहा की भाजपा नेता या युवा मोर्चा के पदाधिकारी के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा हम कोई दलाल नहीं है जो हम उनके तलवे चाटेंगे अगर दोषी होम गार्ड्स पर कार्रवाई नहीं की गई तो हम कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ जाएंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

