नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आतंकवाद के विरोध में स्वेच्छा से दोपहर तक बंद रखें बाजार, मृत पर्यटकों को दें श्रद्धांजलि – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आतंकवाद के विरोध में स्वेच्छा से दोपहर तक बंद रखें बाजार, मृत पर्यटकों को दें श्रद्धांजलि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष निहत्थे पर्यटकों की नृशंस हत्या के विरोध में गुरुवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिला अध्यक्ष सदानन्द शुक्ला के प्रतिष्ठान पर सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक हुई जिसमें पहलगाम में आतंकी हमले में देश के 27 बेकसूर निर्दोष पर्यटकों की जो हत्या की गई उस पर चर्चा की व श्रद्धांजलि अर्पित कर आतंकवाद के खिलाफ सभी ने प्रधानमंत्री से आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने व आतंकवादियों के घर मे घुसकर जवाब देने की मांग की।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने शुक्रवार 25 अप्रैल को दोपहर 1 बजे तक फर्रुखाबाद जिला व नगर की सभी दुकाने बन्द रखने की अपील की कल 25 अप्रैल को सभी व्यापारी भाइयो से अपील है कि अपनी दुकानें दोपहर 1 बजे तक बंद रख कर सुबह 9 बजे चौक चौराहे पर एकत्रित हो कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करे
जिला अध्यक्ष सदानन्द शुक्ला ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गौतम व लालू कनोजिया, जिला महामंत्री नरेश पालीवाल ,नगर अध्यक्ष इख़लाक़ खान, महामंत्री राकेश सक्सेना संयुक्त महामंत्री राम जी पाठक कोषाध्यक्ष जॉली राजपूत नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव नगर चेयरमैन सरदार जगदीप सिंह नगर प्रभारी ठाकुर सर्वेंद्र सिंह जिला महिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला नगर संरक्षक आनन्द प्रकाश मुन्ना गुप्ता अनुपम रस्तोगी युवा जिलाध्यक्ष सुंदर गुप्ता फतेहगढ़ अध्यक्ष श्री उमेश चतुर्वेदी व सभी व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]