संगठित रहो और समर्थवान बनो – अन्यथा राजनीतिक दलों के लोग लाभ लेते रहेंगे – सदानंद शुक्ला
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- व्यापार मंडल की बैठक में नगर के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सक्रिय सदस्यों को जागरूक करने के साथ -साथ संगठित और सामर्थ्यवान बनने पर बल दिया गया। 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) एक बैठक अमित उर्फ पिंटू राठौर के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। जिला अध्यक्षता सदानंद शुक्ला द्वारा नगर अध्यक्ष अमित राठौर द्वारा बनाई की कार्यकारिणी के रवि गुप्ता महामंत्री, जितेन्द्र मंत्री, दीपांशु उपाध्यक्ष, दानिश खां मंत्री, सौरभ गंगवार उपाध्यक्ष, आरिश खां मंत्री, सादान खां उपमंत्री, पंकज राजपूत, गुंजन चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, जावेद मंत्री, दीपांशु राठौर मीडिया प्रभारी, फहाद खां उपाध्यक्ष, आतिफ खां मीडिया प्रभारी, अखिल शाक्य उपाध्यक्ष, कन्हैया राठौर मंत्री, मनोज तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि सहित जम्बू जेड पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंप माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही बंसल गुट को छोड़कर संगठन में शामिल हुए नवीन पदाधिकारियों को सम्मानित कर संगठन की सदस्यता दिलाई गई। जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पित रहे, संगठित रहो और समर्थवान बनो, राजनीतिक दलों के लोग आपसे सिर्फ लाभ लेंगे कभी आपके कोई काम नहीं करेंगे, व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करो जनपद की पूरी टीम आपके साथ खड़ी है, स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं, उन्होंने बिना किसी संगठन का नाम लिए कहा कि कुछ लोग अधिकारियों की आवभगत करते रहते हैं, ऐसे लोगों को पहचानो यह आपके हितों के लिए संघर्ष नहीं अपने लाभ के लिए हैं। बैठक से पूर्व प्रदेश मंत्री द्रोण सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, महामंत्री नरेश पालीवाल, विक्की अग्रवाल, सौरभ शुक्ला, राजू गौतम, राकेश सक्सेना अमित राठौर ने संस्था संस्थापक स्व.श्याम बिहारी मिश्रा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नगर के सभासद सुनील गुप्ता, प्रदीप शाक्य व सागर गुप्ता, सनी गुप्ता, गोलू यादव, दिनेश सक्सेना सहित भारी संख्या व्यापारी नेता मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

