नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कालरशिप स्कैम को लेकर UP के कई शहरों में ED की रेड, फर्रुखाबाद और हरदोई के कालेज में खंगाले जा रहे दस्तावेज – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

स्कालरशिप स्कैम को लेकर UP के कई शहरों में ED की रेड, फर्रुखाबाद और हरदोई के कालेज में खंगाले जा रहे दस्तावेज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लखनऊ :  यूपी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम की कई जिलों में छापेमारी की कार्रवाई सुबह से जारी है। छापेमारी हरदोई, बाराबंकी, लखनऊ, फर्रूखाबाद आदि ज‍िलों में चल रही है। अभी तक प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मामला स्कालरशिप स्कैम का है। ज‍िसमें ED के न‍िशाने पर कई एजुकेशनल व मेड‍िकल इंस्टिट्यूट भी हैं।

फर्रुखाबाद में चिकित्सक के घर, कालेज व प्रतिष्ठान पर छापा

फर्रुखाबाद शहर में डा. ओमप्रकाश इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट टेक्नोलाजी कालेज के संचालक डा. प्रभात गुप्ता व उनके पुत्र शिवम गुप्ता के प्रतिष्ठानों और घर पर सुबह लखनऊ से आई टीम ने छापेमारी शुरू की।गुरुवार सुबह तीन कारों से पहुंचे टीम के सभी सदस्य घर में प्रवेश कर गए। उनके साथ आए सुरक्षा कर्मियों ने न किसी को अंदर प्रवेश करने दिया और अंदर मौजूद लोगों को बाहर भी नहीं निकलने दिया। घर के निचले तल पर डा. प्रभात गुप्ता का अस्पताल हैै, जिसमें अल्ट्रासाउंड सेंटर भी संचालित है।टीम के अधिकारी कुछ भी जानकारी देने से मना कर रहे हैं। इसके साथ ही शिवम गुप्ता द्वारा संचालित इटावा-बरेली हाईवे पर सकवाई के पास स्थित डा. ओम प्रकाश इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट कालेज में भी एक अलग से टीम पहुंची। वहां पर कालेज का गेट बंद कर अंदर अभिलेखों की जांच कर रही है।

यह किस विभाग की टीम है, स्थानीय पुलिस अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी नहीं है। बताते चलें कि विगत 24 जनवरी को आइटीआइ प्रधानाचार्य की ओर से डा. ओमप्रकाश गुप्ता एजूकेशनल ट्रस्ट के खिलाफ 1.23 करोड़ के अग्रिम भुगतान लेने के बावजूद प्रशिक्षण शुरू न कराने के मामले में एफआइआर दर्ज कराई गई थी। प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने के लिए शहर के मोहल्ला महावीरगंज स्थित डा. ओमप्रकाश गुप्ता एजूकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के साथ 500 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने को विगत 11 जून 2021 को अनुबंध किया गया था। प्रथम किस्त के रूप में कुल परियोजना लागत 4.50 करोड़ के सापेक्ष 1.23 करोड़ की अग्रिम धनराशि दी गई थी।

हरदोई में फार्मेसी कालेज में ईडी ने मारा छापा, अभिलेखों की कर रही जांच

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]