नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीवन के लिए ईश्वर का आशीर्वाद है” – प्रियंका श्रीवास्तव – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

“माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीवन के लिए ईश्वर का आशीर्वाद है” – प्रियंका श्रीवास्तव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– एच एस विद्या निकेतन में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  एच एस विद्या निकेतन में मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी मम्मियों के साथ मिलकर इस दिन को यादगार बनाया। स्कूल में सभी बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया और उनके लिए एक छोटी सी पार्टी रखी गई थी।
पार्टी में सभी ने मिलकर खूब एंजॉय किया। आयोजन में स्नैक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स, विभिन्न गेम्स और सेल्फी प्वाइंट्स की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी माताओं और बच्चों ने आनंद उठाया। इस खास मौके पर बच्चों ने अपनी-अपनी माताओं के लिए सुंदर क्राफ्ट वर्क तैयार किया और एक एक्सक्लूसिव डांस वीडियो भी बनाया, जिसे देखकर माताएं भावुक हो उठीं।
विद्यालय की प्रधानाध्यापक योगेन्द्र वर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि मदर्स डे मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है, और इस वर्ष यह 11 मई 2025 को मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं और उनके त्याग, प्रेम, समर्पण और स्नेह के लिए उन्हें सलाम किया।
शिक्षिका प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा, “माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीवन के लिए ईश्वर का आशीर्वाद है। जब भगवान को लगा कि वे हर बच्चे के साथ हर समय नहीं रह सकते, तब उन्होंने माँ को बनाया। माँ आशीर्वाद है, दोस्त है, शिक्षक है, जीवन है।” उन्होंने यह भी कहा कि हमें केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन को माँ के लिए खास बनाना चाहिए और अपने माता-पिता का हमेशा आदर और सम्मान करना चाहिए। मदर्स डे
कार्यक्रम में शिक्षिकाएं नूपुर पांडे, आस्था दुबे, नेहा , उमा, अवनीश मैम दिनेश, देव अवनीश आदि शिक्षक मौजूद रहे और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं ने विद्यालय के प्रयास की सराहना की और इस दिन को अविस्मरणीय बताया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]