संदिग्ध परिस्थितियों में तम्बाकू गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- व्यापारी नेता के पुत्र की तम्बाकू गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। 
नगर से सटे गांव कालाखे
ल में व्यापारी नेता अमित सेठ के पुत्र ऋषभ सेठ की तम्बाकू गोदाम है। मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में तम्बाकू गोदाम में आग लग गई। जिससे टिन शेड में रखीं तम्बाकू से भरी बोरियां सुलगने लगी। गोदाम से निकले धुएं से आस पास के लोगों में हलचल मच गई। देखते ही देखते गोदाम में आग की लपटे उठने लगी। सूचना पर पहुंचे अमित सेठ व ऋषभ ने घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। वहीं आस पास के लोगों व लेबर की सहायता से समरर्सरबिल चलाकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तब तक तम्बाकू की सैकड़ों बोरियां आग की चपेट में आ गई। जैसे तैसे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अमित सेठ ने बताया कि आग कैसे लगी कुछ बता नहीं सकते। लेकिन आगजनी से लाखों का नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर व्यापारी नेता संजय गुप्ता, अजय गुप्ता सहित भारी संख्या में व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

