नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रशासन की अनदेखी, धड़ल्ले से फल फूल रहा अवैध प्लाटिंग का कारोबार – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

प्रशासन की अनदेखी, धड़ल्ले से फल फूल रहा अवैध प्लाटिंग का कारोबार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर में इस समय अवैध प्लाटिंग का खेल बेखौफ चल रहा है। इसमें तहसील प्रशासन और रजिस्ट्री कार्यालय से साठगांठ कर माफिया करोड़ों रुपये की काली कमाई कर रहे हैं। विगत माह पूर्व जिला प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग में कुछ कारोबारियों को नोटिस दी है और कुछ प्लाटिंग पर बुलडोजर चलवाया है। इसके बावजूद अभी लालबाग बरगदिया केलो के बाग के पास, कायमगंज – फर्रूखाबाद बाईपास मार्ग में बागों सहित मुख्य मार्गों के किनारे कई भूखंडों को प्लाटिंग कर बेचा जा रहा है।

नगर में करीब 25 – 30 से ज्यादा भूमाफिया सक्रिय हैं, जो अवैध प्लाटिंग का खेल खुलेआम खेल रहे हैं। किसानों की जमीन को पहले औने-पौने दामों में खरीद लेते हैं। फिर नियम विरुद्ध बिना नक्शा व आवासीय प्लाट दर्ज कराए प्रति प्लाट लाखों रुपये में बेचते हैं। इस प्लाटिंग के खेल में तहसील प्रशासन, नगर पालिका और रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारी भी शामिल हैं। जानकार बताते हैं कि सभी प्लाटिंग में कमीशन बंधा हुआ है। लेकिन आगे इसका खामियाजा भूखंड खरीदने वाले लोगों को भुगतना पड़ना तय है। नगर व
आसपास प्लाटिंग का खेल चल रहा है। इन्हें बिना आवासीय दर्ज कराए और नक्शा बनवाए धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इस अवैध प्लाटिंग पर जब शिकायतों के बाद प्रशासन का दबाव पड़ता है तो कुछ को नोटिस देकर फर्ज अदायगी कर ली जाती है।

ऐसा प्लाट ले रहे हैं तो हो जाइए सावधान

नगर में चल रही अवैध प्लाटिंग में लगभग 90 प्रतिशत का नक्शा पास नहीं है। साथ ही यह प्लाटिंग मानक भी पूरा नहीं कर रही है। ऐसे में जो लोग प्लाट लेने जा रहे हैं या ले चुके हैं दोनों खतरे में हैं। प्लाट बेचने वाले दलाल और भूमाफिया ने आप को बहला-फुसलाकर रजिस्ट्री करा दी। पर न तो जमीन की कीमत के मुताबिक स्टांप लगाए और ना ही कृषि योग्य जमीन को आवासीय जमीन में परिवर्तित कराया। ऐसे में आप भले ही घर बनवा चुके हो, पर कभी भी प्रशासन का एक नोटिस आपके घर को गिराने के लिए काफी है। सरकार को भी यह माफिया करोड़ों के राजस्व का चूना लगा रहे हैं।

प्लाटिंग के नियम

नियम के मुताबिक प्लाटिंग में 30 फीट चौड़ी सड़क होनी चाहिए। भूखंडों के बीच में पार्क होना चाहिए। सीवेज सिस्टम होना चाहिए। कृषि जमीन को आवासीय में परिवर्तित होनी चाहिए। बीडीए का नक्शा अनिवार्य है। लेकिन यहां तो भूमाफिया किसान से एग्रीमेंट करा कर कलई डालते हैं और सीधे प्लाटिंग चालू कर देते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]