पोर्न एक्टर शिक्षक को सजा दिलाकर रहूंगी – जिला अध्यक्ष महिला मंच
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नाबालिग किशोरी का अश्लील वीडियो बनाने वाले शिक्षक के खिलाफ महिला मंच अपना दल की जिलाध्यक्ष ने
खोला मोर्चा, पुलिस बोली पीड़िता को लेकर आओ उसका मेडिकल बयान कराओ तभी दर्ज होगा मुकदमा, क्योंकि घटना स्थल गैर जनपद है हमारा समय बर्बाद न करो!
आपको बता दें कि लगभग आठ माह पूर्व जनपद फर्रूखाबाद के ब्लाक शमसाबाद में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार का नाबालिग किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए कुछ वीडियो वायरल हुए थे। जिसमें शिक्षक प्रवीण कुमार खुद वीडियो बनाने के लिए कैमरा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। मीडिया द्वारा इस वीडियो की खबरों का प्रकाशन होने पर बीएसए गौतम प्रसाद ने दो सदस्यीय जांच समिति बनाई थी। जिसमें दोनों शिक्षा विभाग के अधिकारी ने दोषी करार दिया था। हालांकि पोर्न एक्टर शिक्षक ने बीएसए से साठ – गांठ कर खुद को बहाल करा लिया ? अपना दल महिला मंच की जिलाध्यक्ष मधु गंगवार को जब मामला संज्ञान में आया तो उन्होंने इस शिक्षक की लिखित शिकायत नवागंतुक पुलिस अधीक्षक आरती सिंह से 08/05/2025 को की। जिसमें उन्होंने कहा कि शिक्षक द्वारा स्वयं किशोरी के साथ अश्लील वीडियो बनाना स्वीकार किया है । जिस पर वह निलम्बित भी किया गया है। लेकिन फिर भी विभाग ने उस पर मेहरबानी करते हुए उसे उसी विद्यालय में बनाए रखा ? जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह शिक्षक किसी भी प्रकार की घटना भविष्य में कर सकता है। इस पर विधिक कार्यवाही की जाए। मामले की जांच एसपी आरती सिंह ने सीओ कायमगंज व संबंधित थाने को दी। किंतु पोर्न एक्टर शिक्षक का एक भाई पुलिस महकमे में तैनात है जो किसी ना किसी तरह से पुलिस से साठ – गांठ कर बचाने का प्रयास कर रहा है।
पुलिस कर रही शिक्षक को बचाने का प्रयास
अपना दल महिला मंच की जिलाध्यक्ष मधु गंगवार ने कहा महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले शिक्षक को पोर्न वीडियो प्रकरण में सजा दिलाकर रहूंगी। फैजबाग चौकी प्रभारी कह रहे हैं कि मुकदमा नहीं लिखूंगा। शिक्षक को मैने बुलाया था। उसने कहा है कि वीडियो उसने ही बनाई थी, वीडियो का घटना स्थल जनपद हाथरस है।
क्या कहते हैं विधि सलाहकार
जब इस प्रकरण के सम्बन्ध में विद्वान अधिवक्ता गोपालकृष्ण पाठक से बात की तो उन्होंने बताया कि भारत के नए आपराधिक कानूनों में शून्य एफआईआर और ई-एफआईआर को शामिल करना देश की न्याय प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पीड़ितों को कानूनी सहायता तक त्वरित और बाधा-मुक्त पहुँच सुनिश्चित करता है।
विद्वान अधिवक्ता शिवांश तिवारी ने कहा कि हाँ, किसी भी गैर जनपद की घटना की एफआईआर दूसरे जनपद में लिखाई जा सकती है। इसे शून्य एफआईआर के रूप में दर्ज किया जाता है और फिर इसे उस पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया जाता है जहां घटना हुई थी, भले ही शिकायतकर्ता अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी पुलिस स्टेशन में जाए।
पोर्न वीडियो बनाने में दर्ज हुए चर्चित मुकदमे
प्रकरण नम्बर १- हाल ही में जैसलमेर में 70 वर्षीय बुजुर्ग को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए वीडियो बनाया गया था, वीडियो को पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया गया था।
प्रकरण नम्बर २- कुछ वर्ष पहले बॉलीवुड की हीरोइन शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्न मूवी प्रकरण में गिरफ्तार किया गया था।
शिक्षा विभाग की जांच में दोषी
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा दो सदस्यीय टीम गठित की गई थी। जांच में शिक्षक प्रवीण कुमार दोषी पाया गया और निलम्बित हुआ था। साठ – गांठ के चलते विधिक कार्यवाही न कर विभाग उसे उसी स्कूल में बनाए रखा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


