नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :    तहसील सदर बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह तहसील सदर परिसर में संपन्न हुआ उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई । गुरुवार को तहसील सदर बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद कनौजिया ने की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि
बार व बेंच में कभी-कभी मतभेद हो जाता है पर मैं चाहता हूं कि कानून का सही प्रकार से उपयोग करके जनता को न्याय दिलाया जाए। तहसील सदर के अधिवक्ताओं का मैं हमेशा सहयोग देता करता रहूंगा।
विशिष्ट अतिथि तहसीलदार सदर श्रद्धा पाण्डेय ने कहा कि बार व बेंच दोनो वार्ता के माध्यम से सहयोग जारी रखे।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव एड, डी.जी. सी. राजस्व गजराज सिंह चौहान,अमृतपुर तहसील अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे। अतिथियों के माल्यार्पण के बाद उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार सिंह ने छठी बार निर्वाचित अध्यक्ष अतर सिंह कटियार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।
तत्पश्चात तहसील बार के अध्यक्ष अतर सिंह कटियार ने सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों सचिव अतुल कुमार मिश्रा,उपाध्यक्ष योगेश चन्द्र दीक्षित,संयुक्त सचिव विकास सक्सेना,कोषाध्यक्ष अमित यादव,एडिटर प्रकाश कुमार द्विवेदी सदस्यों आशुतोष कटियार,रूकमंगल सिंह चौहान,वेदप्रकाश,उमेश कुमार सारस्वत,अजय प्रताप सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष विनोद कनौजिया,सदस्यों प्रवीन चंद्र सक्सेना,अनीस सिंह,रामसनेही ,अनीस सिंह, देवप्रकाश ने किया। । उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार सिंह एवं तहसीलदार श्रद्धा पांडेय को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता मंजेश कटियार ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को अपनी ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राम सनेही यादव उर्फ मुन्ना यादव ने किया ।इस अवसर पर अमृतपुर बार के अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी ,पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत,पूर्व उपाध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे,अजय त्रिवेदी,विपिन यादव,अनिल सक्सेना,नवीन कटियार,अनूप कटियार,आकाश दीक्षित,पंकज राजपूत,कुलदीप त्रिपाठी,दिलीप कश्यप,नीतीश,नरेश गुप्ता,फिरोज अली खा,अतुल शाक्य,राजेश यादव,अरुण शुक्ला,संजय कटियार,नूर मोहम्मद,अंशुमान सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]