विद्युत विभाग बिलिंग में सुधार लाए – DM
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी
संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में वाणिज्य कर विभाग को प्रवर्तन कार्यवाही में सुधार लाने के साथ साथ अधिक से अधिक वाहन चेक करने के निर्देश दिए। स्टांप रजिस्ट्रेशन मे माह की प्राप्तियों में कमी पाई गई सुधार लाने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग को फरवरी माह में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को वसूली में सुधार करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग बिलिंग में सुधार लाए। प्रत्येक माह बिल उपभोगता को प्राप्त हो यह सुनिश्चित किया जाए। लम्बित विद्युत बिलों को किश्तों में जमा कराना सुनिश्चित करें। सभी नगर पालिकाओं को अभियान चलाकर टैक्स वसूली करने के निर्देश दिए।दिन शनिवार को महा शिवरात्रि है सभी मंदिरों पर बेहतर साफ सफाई कराए सभी नगर पालिका। बैठक में अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, सम्बन्धित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

