गंगा स्नान करने गए तीन साथी डूबे , दो की मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- गंगा स्नान करने गए तीन युवक नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। एक युवक को स्नान कर रहे आस – पास के लोगों ने जैसे – तैसे बचाया। वही दो लोग को काफी तलाश के बाद गंगा से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव नगला वीरबल निवासी सचिन उर्फ छवि (22) पुत्र श्यामवीर सिंह यादव, रमन (20) पुत्र रघुवीर सिंह यादव अपने व जुगेंद्र पुत्र त्रिमल सिंह निवासी मेवा नगला थाना दादो जनपद अलीगढ़ के साथ गंगा स्नान के लिए सिनौली घाट पर गए थे। जहां स्नान करते समय उक्त तीनों साथी गंगा में डूबने लगे। पास में ही स्नान कर रहे कुछ युवकों ने धोती फेंकी जिसे पकड़कर जोगेंद्र गहरे पानी से बाहर निकाल आया और उसके दोनों साथी डूब गए। जोगेंद्र ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े सात बजे वह स्नान कर बाहर निकल आया था। तभी सचिन से किसी ने कहा कि थोड़ी देर और रूक जाओ मैने कहा भी कि रमन लाइब्रेरी में पढ़ने जाएगा लेकिन यह दोनों फिर गंगा में स्नान करने के लिए घुस गए। तभी गहरे पानी में सचिन और रमन डूबने लगे और चिल्लाने लगे तभी मैं उन्हें पकड़ने के लिए घुसा और मैं भी डूबने लगा। स्नान करने वाले लोगों ने बचाने के प्रयास से धोती फेंकी जिसे मैने पकड़ लिया और बाहर आ गया और दोनों साथी डूब गए। जोगेंद्र ने बताया तीनों साथी में से कोई भी तैरना नहीं जानता है।
अचानक जहां पर नहा रहे थे वहां गड्ढा था जिसमें गोता खा गए और डूब गए। बाहर निकलते ही मैने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। सूचना पर तत्काल प्रभाव से डायल 112 , कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और क्षेत्रीय लोगों की मदद से दोनों युवकों गंगा से बाहर निकलवाया। और उपचार के लिए उन्हें सीएचसी कायमगंज भिजवाया। जानकारी होने पर एसडीम रवेंद्र कुमार व नायब तहसीलदार मनीष वर्मा भी मौके पर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सक विपिन कुमार ने रमन व सचिन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक सचिन के एक भाई सक्षम व दो बहनें अनुष्का, कोशिकी हैं। वहीं रमन के दो भाई पंकज पवन व एक बहिन लवली है। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।
आर्मी की तैयारी कर रहे थे तीनों साथी
गंगा दशहरा में स्नान करते समय डूब कर मरे सचिन व रमन बीएससी की पढ़ाई के साथ – साथ आर्मी की तैयारी कर रहे थे। उनका साथी जोगेंद्र ग्रुप में सीनियर था जो पूर्व में भर्ती की परीक्षाएं दे चुका था। वह उनका मार्गदर्शन करता था। जिस कारण रमन व सचिन उसको सर जी कहते थे। तीनों साथियों में से कोई भी तैरना नहीं जानता था।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

