नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आत्म रक्षा प्रशिक्षण से होता है बुद्धि का विकास – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आत्म रक्षा प्रशिक्षण से होता है बुद्धि का विकास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- मानवता ग्रुप द्वारा आयोजित चतुर्थ दुर्गा वाहिनी आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर समापन कार्यक्रम मां गायत्री विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डॉ रजनी सरीन, विशिष्ट अतिथि डॉ वंदना द्विवेदी (पत्नी जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी), अमृतपुर सुशील शाक्य, सुनीता सचान, ईओ लव मिश्रा, रमेश रस्तोगी, अरविंद गोयल ने भारत माता, मां दुर्गा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। केसरिया ध्वज प्रणाम, मां शारदे की वंदना के साथ ही प्रशिक्षुओं ने सीखे गए आत्म रक्षा गुणों लाठी चलाना, तलवार बाजी, कराटे आदि का बखूबी प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ रजनी सरीन ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं जब भी राष्ट्र पर संकट आया है महिलाएं कांधे से कंधा मिलाकर हर युद्ध में शामिल हुईं हैं। प्रत्येक बच्चे को आत्म रक्षा गुणों का प्रशिक्षण लेना चाहिए।
डॉ वंदना द्विवेदी ने कहा मानवता ग्रुप द्वारा बच्चों को आत्म रक्षा प्रशिक्षण का हुनर सिखाया गया वह वास्तव में काबिले तारीफ है। बच्चों की छुट्टी भी बेकार नहीं हुईं और आत्म रक्षा प्रशिक्षण भी प्राप्त हुआ। जिससे उनकी बुद्धि का भी विकास होगा। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि बच्चों ने जो आत्म रक्षा गुणों का प्रशिक्षण लिया है, जो इनके जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। यह अच्छी शिक्षा पाकर देश की सेवा में अहम योगदान करें यह मेरी अभिलाषा है।
ईओ लव मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण से बच्चों का समग्र विकास होता है। प्रशिक्षण सिखाने में ज्योति आर्य व उनकी टीम का सहयोग सराहनीय रहा।इस अवसर पर नीरज गंगवार, जय किशन गुप्ता, शक्ति सिंह, कुलदीप आर्य,, सुरेन्द्र गुप्ता राजवीर शाक्य, राजीव गुप्ता, प्रभात कुमार, मयंक गुप्ता, नितिन गौड़। अजय गुप्ता, प्रदीप वर्मा, दया शंकर कौशल, सभासद सुनील गुप्ता, प्रदीप शाक्य आदि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]