गर्मी में शरबत पीने से मिली राहगीरों को राहत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- पुलिया पुलगालिब कायमगंज – फर्रूखाबाद बाईपास पर मोहल्ला गढ़ी निवासी पन्नालाल खाटू श्याम संकीर्तन मंडल व मोहल्लेवासियों ने भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया ।
शरबत वितरण में नितिन कश्यप, वाजिद अली राका मंसूरी, सचिन कश्यप, अशोक कुमार, कल्लू, कुलदीप, तुन्ना, राजवीर, करू, सुएब, संजय कुमार, अमित कश्यप का सहयोग सराहनीय रहा। वहीं मोहल्ले के छोटे – छोटे बच्चे राहगीरों को रोक – रोककर शरबत पिला रहे थे। वहां से गुजरने वाले लोग बच्चों की तारीफ करते जा रहे थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

