नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाए – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक पंद्रह सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी रवेंद्र कुमार को सौंपा।
जिसमें कहा गया है कि जनपद फरुखाबाद की तहसील कायमगंज के अंतर्गत गांव वहवलपुर मिस्तनी से लेकर ढाईघाट तक गंगा नदी के दक्षिणी किनारे गंगा की बाढ़ से जल को रोकने के लिए बंधा बनवाया जाए।जिससे किसानों की फसलें बाढ़ से बर्बाद ना हों। किसानों के द्वारा उत्पादित फसलों का लागत मूल्य से दो गुना एमएसपी निर्धारित किया जाए।फसलों की निर्धारित एमएसपी पर 25% तक बोनस दिया जावे। कृषि यंत्रों पर जीएसटी समाप्त किया जाए।किसानों को सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली 20 घंटे दी जाए। नहरों में पानी प्रारंभ से लेकर अंतिम छोर तक छोड़ा जाए।
स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी प्राइवेट अस्पतालों की जांच कराएं। कस्बा कायमगंज में नकली दवाओं की बिक्री हो रही है।ऐसी दवाएं कायमगंज के डॉक्टर भी लिख रहे हैं जिससे मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है।अच्छे कमीशन के लालच में व्यापार फल फूल रहा है जांच कराई जाए।पुलिस,लेखपाल शिकायतकर्ता की नहीं सुन रहे हैं झूठी रिपोर्ट लगाकर सरकार को गुमराह कर रहे हैं।शिकायतों का निवारण नहीं किया जा रहा है।भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अधिकारी कर्मचारियों को शिकायत के आधार पर जेल भेजा जाए। कस्बा कायमगंज में विद्युत आने-जाने का कोई समय नहीं है लाइनमैन नावेद और कल्लू जब चाहते हैं तब शट-डाउन ले लेते हैं। जिससे रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिलती।एक्सईएन,एसडीओ व जेई की नहीं चलती।उपरोक्त कर्मचारियों को तत्काल हटाकर अन्य किसी कर्मचारी की नियुक्ति की जाए। नगर पालिका कायमगंज पेयजल के लिए नाली की सिल्ट युक्त गंदा पानी दे रही है। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाए। कस्बा के मोहल्ला जवाहरगंज में स्थित शापिंग काम्प्लेक्स और बारातघर की साफ-सफाई, रंगाई पुताई कराई जाए और शापिंग काम्प्लेक्स में लगी समय का कनेक्शन पूर्व की तरह वाटर लाइन से कराया जाए जिससे जवाहरगंज में पेयजल की समस्या दूर हो। मैंन चौराहा से लेकर पुलगालिब तक नगर पालिका द्वारा फुटपाथों पर अवैध कब्जा कर रखा है जिससे आवागमन में दिक्कतें बढ़ रही हैं।फुटपाथ के दोनों ओर से अतिक्रमण तत्काल हटवाया जाए। कंपिल में ओवरलोडिंग की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली नहीं मिलती फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है फसलें सूख रहीं हैं कंपिल में विद्युत व्यवस्था ठीक की जाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री मंजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष विपिन ठाकुर,ब्लाक अध्यक्ष हेतराम वर्मा, बिंदु सिंह गंगवार,प्रताप सिंह गंगवार, रामलाल गुप्ता,रामवीर, महिपाल सिंह राजपूत और श्रीकृष्ण शाक्य आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]