नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्रुखाबाद की मासूम बच्ची का शव भोगांव में पड़ा मिला…… – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

फर्रुखाबाद की मासूम बच्ची का शव भोगांव में पड़ा मिला……

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद / मैनपुरी :-  फर्रुखाबाद के एक गांव में बुआ के घर से लापता हुई आठ वर्षीय बालिका का शव शनिवार सुबह भोगांव क्षेत्र के नगला देवी स्थित खेत में पड़ा मिला। जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फर्रुखाबाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृत्यु का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
फर्रुखाबाद जिले के थाना कायमगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका तीन जून को मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक गांव में रह रही अपनी बुआ के यहां आई थी।

बच्चों के साथ खेल रही थी
रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह वह बुआ के बच्चों के साथ खेत पर लगे पेड़ों से आम तोड़ने गई थी। वहां से बालिका नीम करोरी मंदिर में दर्शन करने की बात कह कर चली गई। देर शाम तक जब बालिका घर नहीं पहुंची तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी बालिका का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजन ने मोहम्मदाबाद थाने में बालिका की गुमशुदगी दर्ज कराई पुलिस भी रात भर संभावित स्थानों पर बालिका की तलाश में जुटी रही।

खेत पर मिला सुबह बालिका शव
शनिवार सुबह 10 बजे के करीब भोगांव क्षेत्र के नगला देवी के ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने वहां बालिका का शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा, एएसपी नगर अरुण कुमार सिंह फारेंसिक और फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने पुलिस ने आसपास के गांव में शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इस बीच मोहम्मदाबाद थाना पुलिस भी परिजन के साथ मौके पर पहुंच गई। जहां उन्होंने बालिका के शव की पहचान करते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृत्यु का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]