पेड़ से टकराई कार, तीन घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमशाबाद /फर्रुखाबाद : बारात से वापस लौट रही अनियंत्रित होकर कार गुरुवार को एक पेड़ से टकरा गई । जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया ।नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला दमू निवासी अमन कुमार पुत्र करमबीर सिंह आकाश पुत्र शिवनंदन सिंह तथा शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव असगरपुर निवासी लकी पत्र संजय कुमार एक रिश्तेदार की बारात में शामिल होकर गुरुवार की देर शाम कार संख्या यूपी 80 डीएम 2366 से कायमगंज गए थे। वापस लौटते समय फैज बाग निवासी मल्लू गंगवार के होटल के पास अनियंत्रित होकर कार एक पेड़ से टकरा गई चीख-पुकार की आवाज सुनकर कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सी एचसी शमशाबाद में भर्ती कराया अमन पुत्र कर्मवीर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
रिपोर्टर – महेश वर्मा
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

