पति-पत्नी का विवाद पहुंचा स्कूल, दोनों में मोबाइल को लेकर हुई छीना झपटी, पुलिस बनी मूकदर्शक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– पति पत्नी का विवाद पहुंचा स्कूल, दोनों में मोबाइल को लेकर हुई छीना झपटी,
– पुलिस बनी मूकदर्शक,
– प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को दी तहरीर
कंपिल / फर्रूखाबाद
थाना क्षेत्र में स्थित राईपुर चिनहटपुर के प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक अध्यापक की पत्नी अपने परिजनों के साथ स्कूल में आ धमकी। उसने पति को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दी। प्रधानाध्यापिका के हस्तक्षेप पर भी जब वे नहीं माने तो पुलिस बुलानी पड़ी। पति और पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर छीनाझपटी होती नजर आ रही है। इस वीडियो में पुलिस मूकदर्शक बनी दिख रही है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास कर रही हैं और बच्चे झगड़े में दोनों पक्षों का मुंह ताकते नजर आ रहे हैं। इस मामले में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किश्वर ने कंपिल के थाने में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि एक जुलाई को समय करीब 8 बजे सुबह विद्यालय में विधिवत रूप से शिक्षण कार्य चल रहा था। समस्त स्टाफ स्कूल चलो अभियान रैली की तैयारी में जुटा हुआ था। तभी हमारे सहायक अध्यापक रोमेश कुमार की पत्नी श्रध्दा सिंह अपनी मां, बहिन व अन्य अराजक तत्वों के साथ विद्यालय में जबरदस्ती घुसी। उसने आते ही शिक्षक के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दी। उक्त सभी ने शिक्षण कार्य में बाधा पहुंचाई व मेज पर रखे हुए शैक्षिक अभिलेखों को फाड़ दिया तथा उपस्थित अन्य स्टाफ के साथ भी अभद्रता की। उक्त लोगों द्वारा अचानक अंजाम दी गयी इस घटना को देखकर स्कूल के बच्चे सहम गए और भयभीत हो गये। तब उसने अपने पति को फोन से सूचना दी। पति रावेज पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। जिसे देखकर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। उक्त मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
