नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कॉर्पियो की टक्कर से मासूम की मौत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

स्कॉर्पियो की टक्कर से मासूम की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कंपिल / फर्रूखाबाद :- 
नगर के मोहल्ला गंगा टोला अम्बेडकर नगर निवासी अशोक कुमार शाक्य का पुत्र कार्तिक उम्र 04 वर्ष शुक्रवार को समय लगभग 12ः10 बजे अपने घर से निकलकर मोहल्ले में ही स्थित परचून की दुकान से खाने का सामान लेने जा रहा था।
घर से निकलकर सड़क पर पहुंचते ही स्कार्पियो कार नं0 यूपी 78 सीटी 2529 चालक सुधीर कुमार राजपूत उम्र 28 वर्ष पुत्र श्री कृष्ण निवासी नगला मोहन थाना अलीगंज जनपद एटा की कार से टकरा कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनो द्वारा तुरन्त कार्तिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा परीक्षण के उपरांत कार्तिक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्तिक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा स्कार्पियों कार को कब्जे मे लेकर, चालक सुधीर को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना के सम्बन्ध में परिजनों द्वारा स्थानीय थाना पर कोई प्रार्थना पत्र न देने के कारण अभी तक अभियोग पंजीकृृत नहीं हुआ है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]