रास्ते के विवाद में जमकर बबाल , गांव बना छावनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद / राजेपुर :- रास्ते के विवाद में जमकर बबाल हुआ। जिसके चलते गाँव में भारी पुलिस बल पंहुचा, जिससे गाँव छावनी में तब्दील हुआ।पुलिस ने हंगामा कर रहे तीन महिलाओं और एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़ में मन्दिर के निकट ही रास्ते को लेकर विवाद था। एक पक्ष दीवार बना रहा था, जबकि दूसरा पक्ष दीवार बनानें का विरोध कर रहा था। जिसके बाद भीकम पुत्र वेदप्रकाश व दूसरे पक्ष के मदनपाल ने एसडीएम अमृतपुर अतुल कुमार के सामने अपनी बात रखी जिसके बाद एसडीएम ने जाँच के आदेश लेखपाल अतुल कुमार को दिये। लेखपाल की जाँच में विवादित जगह आबादी की निकली। रिपोर्ट आनें के बाद एसडीएम ने दीवार का निर्माण करानें के आदेश किये। लेकिन मौके पर पंहुचे मदनपाल पक्ष ने निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। जिसकी सूचना पर एसडीएम अतुल कुमार, सीओ अजय वर्मा, थानाध्यक्ष अमृतपुर मोनू शाक्या, थानाध्यक्ष राजेपुर नवींन कुमार आदि पुलिस बल के साथ मौके पर आ गये। उसी दौरान दीवार के विरोध में खड़ी कुछ महिलाओं को हटानें का प्रयास किया तो खीच-तान में थानाध्यक्ष मोनू शाक्या के ऊँगली में चोट लग गयी। जिसका उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र अलीगढ़ में उपचार कराया। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और एक ग्रामीण को हिरासत में ले लिया। जिन्हें शाम को छोड़ दिया गया।
किसान यूनियन का विरोध नही आया काम
विवाद की जानकारी पर किसान यूनियन अखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोमबंशी व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सोमबंशी मौके पर तहसील अमृतपुर पंहुचे और धरना प्रदर्शन किया। जब अधिकारीयों से बात नही बनी तो सभी पैदल मार्च करते हुए वह लोग राजेपुर मौके पर पंहुचे। किसान यूनियन मदनपाल के समर्थन में दीवार ना खड़ी होनें के लिए धरना प्रदर्शन भी किया। लेकिन बात नही बनी। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले में जाँच की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
