नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रेन के आगे लेट गया ग्रामीण, मौत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

ट्रेन के आगे लेट गया ग्रामीण, मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- एक्सप्रेस ट्रेन के आगे अचानक ग्रामीण आकर लेट गया जिससे उसकी मौत हो गई। गार्ड ने शव उठाकर कायमगंज स्टेशन अधीक्षक के सुपुर्द किया।
अनवरगंज – कासगंज 15037 एक्सप्रेस ट्रेन शमसाबाद स्टेशन से छुटी थी तभी ग्राम अद्दूपुर अंडरपास के पास पोल नम्बर 157/14 के निकट एक ग्रामीण ट्रेन के आगे आकर लेट गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी तो गार्ड जीएल मीणा ने ग्रामीण के शव को ट्रेन में रखा और कायमगंज रेलवे प्रशासन के सुपुर्द कर घटना दर्ज कराई। कायमगंज स्टेशन अधीक्षक जयचंद्र मीणा ने शव शिनाख्त के लिए रेलवे स्टेशन पर रखकर कोतवाली पुलिस को मेमो भेजा। मृतक ग्रामीण गहरा हरा रंग का लोअर , नीले रंग की सैंडो बनियान पहने हुए था। उसकी उम्र लगभग चालीस वर्ष का अनुमान लगाया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]