नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , CM योगी के भारत हिंदू राष्ट्र बनने के दावे पर रामगोपाल यादव ने कसा तंज, कहा- देश पहले जैसा था वैसा ही रहेगा.. – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

CM योगी के भारत हिंदू राष्ट्र बनने के दावे पर रामगोपाल यादव ने कसा तंज, कहा- देश पहले जैसा था वैसा ही रहेगा..

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

इटावा :   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में भारत हिंदू राष्ट्र बनने के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि देश हिंदू राष्ट्र उनकी वजह से नहीं है देश जैसा पहले था वैसा ही रहेगा, सभी धर्मों को लेकर चलने वाला हमारा देश है। वे कचौरा रोड स्थित यश इंटरनेशनल स्कूल के शुभारंभ के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कानपुर देहात के मड़ौली कांड पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह निंदनीय है और प्रदेश सरकार को इसमें कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दल शंकर की बरात की तरह होते हैं इसमें अच्छे लोग भी होते हैं और खराब लोग भी होते हैं। लेकिन सबको साथ लेकर चलना पड़ता है।

विधायक अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कानून ही ऐसा है इसमें सदस्यता जाती है। आंदोलन करना राजनीतिक दलों का फंडामेंटल राइट है। हम लोग पहले आंदोलन करते थे तब कुछ नहीं होता था अब तुरंत मुकदमा लिख जाता है। न्यायालय को भी छोटे छोटे मामलों पर सजा नहीं करनी चाहिए। यदि ऐसा होगा तो लोगों का न्याय पालिका से भरोसा उठ जाएगा।उन्होंने खेल संस्थाओं की कमान नेताओं के हाथ में देने का विरोध करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि खेल में अगर खिलाड़ी संस्था संभालेंगे तो खिलाड़ियों का स्तर ऊंचा होगा। प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट में किए गए निवेश पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि देश का बजट ही 45 लाख करोड़ रुपये का है लेकिन मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि 33 लाख करोड़ का निवेश प्रदेश में होगा। यह सवाल खड़ा करता है। पहले भी समिट हुई थी लेकिन क्या जमीन पर कोई हकीकत अब तक दिखाई दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]