नाबालिक चालक, बिना नम्बर व माल ढोने वाले ई रिक्शा पर होगी कार्यवाही
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :- मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। 
बैठक में व्यापारियों द्वारा विना नंबर के ई रिक्शो व नाबालिगों द्वारा ई रिक्शा के संचालन का मुद्दा उठाया गया जिस पर सी0डी0ओ0 द्वारा निर्देशित किया गया कि शहर में ई रिक्शा संचालन हेतु जो 23 रुट निर्धारित है उन पर विना नम्बर के ई रिक्शा न चले, नाबालिगों द्वारा ई रिक्शो का संचालन न हो व ई रिक्शो पर माल की ढुलाई न हो,अभियान चला कर इन्फोर्समेंट की कार्यवाही की जाये, व्यापारियों द्वारा शहर में पार्किंग न होने का मुद्दा उठाया गया, सी0डी0ओ0 द्वारा लाल सराय में बन रही पार्किंग का कार्य जल्द पूर्ण करा हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये,
असिस्टेंट कमिश्नर लेबर को साप्ताहिक बंदी का पालन कराने के लिये निर्देशित किया गया,खाद्य सुरक्षा विभाग को आगामी त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थो के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व,नगर मजिस्ट्रेट, व संबंधित अधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


