नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, कई जिलों में बदले गए ADM और CDO – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, कई जिलों में बदले गए ADM और CDO

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उ. प्र. सरकार ने 22 जुलाई मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 अफसरों के तबादले किए हैं। ये तबादले सूचना विभाग, लोक सेवा आयोग, स्वास्थ्य, बाल विकास, मंडी परिषद सहित विभिन्न अहम विभागों में किए गए हैं।

इसमें अरविंद कुमार मिश्रा जो अभी तक फर्रुखाबाद में मुख्य विकास अधिकारी थे उन्हें अपर निदेशक सूचना विभाग बनाया गया है।

विनोद कुमार गौड़ जो उप सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज थे उन्हें स्थानांतरित कर मुख्य विकास अधिकारी, फर्रुखाबाद बनाया गया है.।

डॉ. अलका वर्मा, जो प्रतीक्षारत थीं को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।

लोकसेवा आयोग में उपसचिव की तैनाती
गौरव रंजन श्रीवास्तव, अभी तक अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बहराइच थी को उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज बनाया गया है।

अमित कुमार जो अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी), लखनऊ से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बहराइच बनाया गया है.

महेंद्र पाल सिंह जो अपर जिलाधिकारी (वि/रा), औरैया थे उन्हे। स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ बनाया गया है।

अविनाश चंद्र मौर्य, जो उप निदेशक, मंडी परिषद लखनऊ थे उन्हें अब अपर जिलाधिकारी (वि/रा) औरैया बनाया गया।

नरेंद्र सिंह जो उप जिलाधिकारी, मुरादाबाद थे उन्हें स्थानांतरित कर उप निदेशक, मंडी परिषद, लखनऊ बनाया गया हैं।

गरिमा स्वरूप जो संयुक्त निदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ थीं , उप सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देख रहीं थीं, उन्हें अब विशेष कार्याधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ नियुक्त किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]