नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सांसद रवि किशन ने नाले के ऊपर बनाया घर, मशीन सब पकड़ लेती है , बोले सीएम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सांसद रवि किशन ने नाले के ऊपर बनाया घर, मशीन सब पकड़ लेती है , बोले सीएम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 177 परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक आश्चर्यचकित कर देने वाला खुलासा किया है। सीएम ने बताया कि स्थानीय भाजपा सांसद रवि किशन ने रामगढ़ ताल क्षेत्र में नाले के ऊपर घर बना लिया है। इसके आगे मुख्यमंत्री ने कहा हमने पहले ही बोला था कि जल निकासी के रास्ते पर निर्माण न हो, नहीं तो दिक्कत होगी। नाले के ऊपर कहां-कहां घर बना है ये सब मशीन पकड़ लेती है।

स्वच्छता सर्वेक्षण में गोरखपुर चौथे स्थान पर

इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर नगर निगम की पूरी टीम को बधाई दिया। जिन्होने इस देश के स्वच्छता सर्वेक्षण में गोरखपुर को चौथा स्थान दिलाया। उन्होंने कहा, तीन साल पहले यह शहर 74वें नंबर पर था। आज चौथे नंबर पर है। अब हमारी प्रतियोगिता टॉप-3 में आने की है।

बदली पहचान, बदला व्यवहार

मुख्यमंत्री ने भाषण के दौरान गोरखपुर की बदली हुई तस्वीर को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, एक समय था जब गोरखपुर मच्छरों, माफमाफियाओं, गंदगी और ट्रैफिक जाम के लिए बदनाम था। अब यह शहर स्वच्छता और विकास का प्रतीक बन रहा है। उन्होंने आगे कहा कि नागरिकों ने सड़कों की चौड़ाई, ड्रड्रेनेज व्यवस्था, और सार्वजनिक निर्माण कार्यों में भरपूर सहयोग दिया है। जब शहर में सड़क चौड़ी हो रही थी, तब किसी ने विरोध नहीं किया। लोगों ने कहा कि मकान या दुकान की बजाय शहर का विकास ज्यादा जरूरी है।

छिलका सड़क पर फेंक दे और कैमरे में कैद हो जाए

सफाई को लेकर लापरवाही को मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा ना हो पता लगे कि कालीबाड़ी के बाबा और रवि किशन साथ चल रहे हैं. केला खा के सड़क पर फेंक रहे हैं. अक्सर देखते होंगे आप इन लोगों की हरकतों को. अब तो सीसीटीवी कैमरे से सब दिखाई देता है. अब ये छुप नहीं सकता है. आदतों में सुधार ज़रूरी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]