नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अक्टूबर 2022 से निकला सम्पूर्ण भारत यात्रा पर,26000 किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचा कायमगंज – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अक्टूबर 2022 से निकला सम्पूर्ण भारत यात्रा पर,26000 किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचा कायमगंज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– भारत की संस्कृति पर लिखूंगा पुस्तक
जहां शाम हो वहीं बसेरा मंदिर, गुरुद्वारा के साथ लोग कर रहे मदद
युवाओं ने युवक के साथ सेल्फी ली हौसले को किया सलाम
कायमगंज / फर्रूखाबाद 
कुशीनगर का रहने वाला सनोज कुमार कुशवाह सम्पूर्ण भारत के 28 राज्यों की पैदल यात्रा करने के बाद गुरुवार को नगर में प्रवेश किया। जो अब तक उत्तर प्रदेश के 24 जनपदों का भ्रमण कर चुका है। उसका कहना है 21 अक्टूवर 2022 को उसकी यात्रा शुरू हुई। अब तक करीब 26 हजार किलोमीटर तक पैदल चल चुका है। उसे सभी राज्य और जनपदों के मुंहजबानी सुनाकर बताया। उसका कहना है कि इस यात्रा के पीछे उसका उद्देश्य यही है कि पूरे देश को जानना हर क्षेत्र के भाषाशैली, खानपान और संस्कृति को जानना है। इस पर और अध्ययन करते हुए किताब लिखेगा। वह मंदिर, गुरुद्वारा, घर, धर्मशाला रुकने के लिए दे देते है। वह घर से सिर्फ तीन चार रुपए लेकर निकला है। लोग खाने पीने में मदद कर देते है। वही उत्साहवर्धन भी करते है। उसके पास एक पिट्टू बैग, हाथ में डंडा और पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बांधे है। वही पोस्टर भी पीठ पर लगाए है जिसे लिख है वह संपूर्ण भारत की पैदल यात्रा पर निकला है। लोग उसके जब्जे को सलाम कर रहे है। राहगीर उसके साथ एक सेल्फी लेने को उत्साहित दिखे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]