नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बयान देने से पूर्व युवती की हालत बिगड़ी, आरोपी बना रहे समझौते का दबाव – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बयान देने से पूर्व युवती की हालत बिगड़ी, आरोपी बना रहे समझौते का दबाव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज/फर्रुखाबाद
पुलिस को बयान देने पहुंचे युवती की अचानक बयान कराते समय हालत बिगड़ गई आनन-फानन में परिजनों ने उसे नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि दिनांक 14 फरवरी 2023 दिन मंगलवार को उसकी पुत्री घर पर अकेली थी पति खेत पर सिंचाई करने गया था व बड़ा बेटा ई रिक्शा चलाने गया हुआ था ।बच्चों के अचानक विवाद से पड़ोस के रहने वाले नाजिद पुत्र अमीरूउद्दीन अंसर पुत्र गुड्डू शीबू पुत्र नन्हा तथा शैदान पुत्र नन्हा आदि लोग लाठी  – डंडों व नजायज असलहों से लैस होकर गाली गलौज करते हुए उसके घर के अंदर घुस आए और उसकी पुत्री को खींचकर बुरी नियत से जमीन पर गिरा कर बेरहमी से उसके साथ लात भूतों से पिटाई कर दी। जिसकी सूचना डायल 112 मौके पर पहुंची थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 452 323 504 506 में मुकदमा पंजीकृत करा लिया था। युवती को बयान के लिए पुलिस ने उसे कोतवाली बुलाया था। बयान कराने से पूर्व ही अचानक युवती की हालत बिगड़ गई जिससे परिजन उसे आनन-फानन में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। वही पीड़ित पक्ष का कहना था पुलिस ने मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया । किन्तु आरोपी उस पर व उसके परिवार वालों पर जबरिया समझौता कराने का दबाव बना रहे हैं उन्हें पुलिस का कोई भय नहीं है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]