नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाढ़ के पानी में नहा रहा युवक डूबा, तलाश में जुटे ग्रामीण – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बाढ़ के पानी में नहा रहा युवक डूबा, तलाश में जुटे ग्रामीण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- बूढ़ी गंगा नदी पुल पर बह रहे बाढ़ के पानी में नहाते समय एक युवक डूब गया। चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चला, सूचना पर पहुंचे ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे।
सोमवार की सुबह कायमगंज – अहमगंज मार्ग पर स्थित बूढ़ी गंगा नदी के पुल के ऊपर बाढ़ का पानी लगभग दो फुट ऊपर चल रहा था। दोपहर लगभग सवा तीन बजे पुल पर ग्राम गऊटोला निवासी मुलायम सिंह (28) रामनरेश राजपूत का पुत्र स्नान करने के दौरान डूब गया। उसे गोता खाते देख कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वह डूब गया। शोरगुल सुन कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को तलाश करने में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी थी। सूचना पर पहुंची मां नन्ही देवी, बहिन पूनम भाई सुनील, मोरपाल व गोविन्द का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

प्रशासन की चेतावनी बेअसर

जिला प्रशासन की ओर से लगातार ग्रामीणों को गहरे पानी न जाने की हिदायत दी जा रही है। फिर भी गांव के कुछ युवक गहरे पानी में चले जा रहे हैं। लेकिन गांव में पानी देख उत्साहित बाल मन खतरे को चुनौती देने को आतुर हैं।

कोई परेशान तो कोई ले रहा आनन्द

सैकड़ों लोग गंगा का रौद्र रूप देख उसकी त्रासदी से परेशान हैं कई गांवों में आवागमन बंद हो गया है। तो कुछ लोग बाढ़ के पानी में स्विमिंग पूल का आनन्द ले रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]