बूढ़ी गंगा नदी पुल पर बाढ़ के तेज बहाव में दो डूबे, पूर्व प्रधान की तलाश जारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- बूढ़ी गंगा नदी पुल टिलिया – सिनौली मार्ग पर दो लोग घर वापस जाते समय बाढ़ के तेज बहाव में डूब गए। एक युवक को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाला, दूसरे की तलाश जारी।
क्षेत्र के गांव मोती नगला निवासी पूर्व प्रधान नन्द किशोर उर्फ भूरे (60) पुत्र नत्थू सिंह व भूरे पुत्र लड़ैते निवासी महादेवपुर कायमगंज से वापस अपने गांव मोती नगला जा रहे थे। तभी ग्राम टिलियां – सिनौली मार्ग स्थित बूढ़ी गंगा नदी पुल पर दोनों तेज बहाव में डूबने लगे। पुल की दूसरी तरफ खड़े ग्रामीणों ने उनको डूबते देखा तो पास में रखा रस्सा फेंक कर निकालने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने भूरे पुत्र लड़ैते को सकुशल बाहर निकाला वहीं पूर्व प्रधान की तलाश समाचार लिखे जाने तक जारी थी। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल आशीष वर्मा, दीपक कुमार व डायल 112 मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

