नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 18 घंटे बाद भी नहीं मिला पूर्व प्रधान का शव तलाश जारी, ग्रामीणों ने तहसील पहुंच काटा हंगामा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

18 घंटे बाद भी नहीं मिला पूर्व प्रधान का शव तलाश जारी, ग्रामीणों ने तहसील पहुंच काटा हंगामा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  बूढ़ी गंगा नदी पुल टिलिया – सिनौली मार्ग पर दो लोग घर वापस जाते समय बाढ़ के तेज बहाव में डूब गए। एक युवक को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया, दूसरे की तलाश 18 घंटों से लगातार जारी जारी। प्रशासन से सुविधा न मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो तहसील पहुंचे और जमकर हंगामा काटा।

बुधवार को देर शाम क्षेत्र के गांव  मोती नगला निवासी पूर्व प्रधान नन्द किशोर उर्फ भूरे (60) पुत्र नत्थू सिंह  व भूरे पुत्र लड़ैते निवासी महादेवपुर कायमगंज से वापस अपने गांव मोती नगला जा रहे थे। तभी ग्राम टिलियां – सिनौली मार्ग स्थित बूढ़ी गंगा नदी पुल पर दोनों तेज बहाव में डूबने लगे। पुल की दूसरी तरफ खड़े ग्रामीणों ने उनको डूबते देखा तो पास में रखा रस्सा में मकडोरा बांध कर फेंका जिससे पकड़कर भूरे पुत्र लड़ैते को सकुशल बाहर निकाल आया वहीं उसे बचाने में पूर्व प्रधान नंदकिशोर डूब गए। जिसे ग्रामीण अपनी सुविधाओं के अनुसार देर रात तक खोजते रहे और सुबह पांच बजे से लगातार खोजने का प्रयास कर रहे थे। लगातार 18 घंटे प्रयास करने के बाद कोई सफलता ना मिलने तथा प्रशासन द्वारा कोई सहायता ना मिलने पर लगभग एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण एकत्र होकर तहसील परिसर पहुंचे और मैंन गेट बंद करने का प्रयास करने लगे। उसके बाद तहसील में जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंचे सीओ संजय वर्मा ने काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों को समझाया कि सहायता शीघ्र पहुंच रही है और उनके साथ स्वयं चलने को तैयार हैं तब ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]