चोरों की आहट पर फायरिंग, ग्रामीण घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– रात को अचानक हुए फायर से ग्रामीण युवक घायल
– रात को गली में जाते समय गोली युवक की आंख के पास आ लगी
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- क्षेत्र में हर जगह संदिग्ध शातिरों की चहल कदमी के शोर से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के वाहरी ओर बसे लोग भयभीत हो रहे हैं। इसी बीच अचानक हुए फायर से आंख के पास धसी गोली से युवक के घायल होने की खबर तेजी से फैलने लगी। जिससे लोग काफी शसंकित होने लगे । घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला गोदाम में शुक्रवार की रात को युवक अमलेश पुत्र राम अवतार के संदिग्ध परिस्थितियों में आंख के पास गोली लगी ।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया । जहां से प्राथमिक उपचार देकर उसे लोहिया अस्पताल भिजवा दिया गया । युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोहिया अस्पताल से भी हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। की गोली कैसे लगी। बताते चलें कि चोरों के आने की आहट को लेकर गांव नगला गोदाम में पिछले कई दिनों से लोग रात-रात भर जाकर पहरा दे रहे हैं। बीती रात भी लोग पहरा दे रहे थे तभी यह युवक चौपाल से अपने घर के लिए गली में निकला था । लगभग 300 मीटर दूर जाने के बाद गांव के ही राकेश के घर के सामने युवक के गोली लगी, गोली की आवाज सुनकर चौपाल व घरों में जाग रहे लोग दौड़ पड़े और चीख पुकार मच गई। आनन फानन में युवक को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया । इधर घटना की जांच के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर विचार कर रही है। थानाध्यक्ष तरुण भदौरिया ने बताया युवक को गोली लगी है। उसे लोहिया अस्पताल रात को ही भेजा गया था । मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही पता चल सकेगा ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

