नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जन्माष्टमी पर बिरयानी बांटने वालों पर मुकदमा दर्ज – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

जन्माष्टमी पर बिरयानी बांटने वालों पर मुकदमा दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कंपिल / फर्रूखाबाद :- जन्माष्टमी के अवसर पर प्रधान द्वारा गाँव में मीट मिली बिरयानी का वितरण कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीण उग्र हो गये। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया । जिससे मामला गर्म हो गया। मामले में प्रधान व उसके स्वजनों के खिलाफ तहरीर दी गयी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर चिनहटपुर निवासी सुनील पुत्र लटूरी ने थाना पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि प्रधान मो. समी उर्फ मुस्तकीम व उनके पुत्र सैफ अली व तालिब अल निवासी काजी टोला नें 16अगस्त को शाम लगभग 5 बजे मीट मिली बिरयानी का वितरण किया गया। आरोप है कि ग्राम की महिलाएं व बच्चे अनजानें में बिरयानी को खाने लगे। जिससे तमाम लोगों के साथ ही सुनील कुमार का भी व्रत खंडित हो गया। मामले का वीडियो वायरल होनें के वाद दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर मामले में मुकदमा दर्ज करनें की मांग की। अन्य सामाजिक संगठन भी उग्र हो गये। थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य ने बताया कि मामले में जाँच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]