नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री में मारा छापा,18 असलाह बरामद,दो गिरफ्तार – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री में मारा छापा,18 असलाह बरामद,दो गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद / मोहम्मदाबाद :- पुलिस ने मोहमदाबाद मे अवैध तमंचा फैक्ट्री को पकड़ा।कई असलहे बरामद करके दो अभियुक्तों को दबोचा गया जबकि एक अभियुक्त फरार हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक डा.संजय सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में जानकारी दी।डा.सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने अपनी टीम के साथ ग्राम गिरिराजपुर में छापा मारा,गांव में एक झोपड़ी व कमरे पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनमें रणवीर शाक्य पुत्र भीखम सिंह निवासी ग्राम दुर्गापुर,हाल निवासी तकीपुर आंबेडकर नगर कोतवाली फतेहगढ़ तथा रनपाल पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी ग्राम भरतपुर रसूलपुर शामिल है।जबकि एक अन्य अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। इन अभियुक्तों के पास से 13 अदद देशी तमंचा देशी,5 अधवने तमंचे देशी बरामद हुए, शस्त्र बनाने के उपकरण एवं अन्य सामग्री तमंचे बनाने की बरामद हुई।अपर पुलिस अधीक्षक डा.संजय सिंह ने पुलिस टीम को 5000 रूपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]