ससुराल जा रहे दंपत्ति की डीसीएम बाढ़ के पानी में फंसी , ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सभी को सकुशल बचाया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- तराई क्षेत्र के गांव टिलियां – अहमदगंज की बूढ़ी गंगा नदी के पुल पर देर रात एक डीसीएम को चालक ने निकालने का प्रयास किया। अंदाजा न मिलने पर डीसीएम का पहिया बाढ़ के गहरे पानी में पुलिया में धंस गया। डीसीएम के फंसने पर उसमें सवार महिला और पुरुष और बच्ची ने बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख पुकार का शोर सुनकर पास के गांव सूखानगला के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रेस्क्यू कर डीसीएम में सवार एक युवक उसकी पत्नी और बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया। पानी से बाहर आने पर युवक ने अपना नाम हुनर पुत्र इबरार निवासी धरौली थाना अलीगंज बताया। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कुआंखेड़ा स्थित ससुराल जा रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद हल्का दरोगा ने पीड़ित को धमकाना शुरू कर दिया। जिस पर ग्रामीणों ने कहा कि यह दूसरे क्षेत्र का है इसको यहां का अंदाजा नहीं है लेकिन आप लोगों की भी लापरवाही है यहां दो दो घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन कोई पिकेट ड्यूटी नहीं है कि जो देर रात आने जाने वाले को रोके। या देर शाम के बाद अपरिचित लोगों के लिए वाहनों का रास्ता बंद कर दिया जाए। शुक्रवार को बूढ़ी गंगा नदी पुल पर फंसी डीसीएम को हाइड्रा से निकालने की कवायद की गई लेकिन शाम तक उसे निकाला नही जा सका।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

