नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला सपा नेता ने बाढ़ग्रस्त गांवों में परखी हकीकत, वितरण की राहत सामग्री – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

महिला सपा नेता ने बाढ़ग्रस्त गांवों में परखी हकीकत, वितरण की राहत सामग्री

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  समाजवादी पार्टी की फायर ब्रांड नेता जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम खां ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचकर वहां की ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को राहत में गरीबी उपलब्ध कराई।
मरहूम पूर्व विधायक इजहार आलम खां की पुत्री मारिया आलम जो कि एक सोशल वर्कर्स भी हैं उन्होंने अपने पिता की मृत्यु के बाद समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और एक फायर ब्रांड नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई हालांकि वह समाज सेवा करने में अपने पिता की तरह ही अग्रणी भूमिका निभाते हैं जहां बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि कुछ पानी में घुसकर फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं वही सपा नेत्री मारिया आलम शुक्रवार को अपनी टीम के साथ कपिल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बहबलपुर मिस्तनी, इकलहरा, सिवारा, कमुद्दीपुर, नागा सैय्यद आदि  गांवों व उनके मजरों में नाव में बैठकर पहुंची और वहां ग्रामीणों से मिलकर उनके हालचाल लिए। साथ ही ग्रामीणों को राहत सामग्री व जरूरत की अन्य वस्तुएं उपलब्ध कराई, उन्होंने क्षेत्रवासियों से कहा कि मेरे पिता की भांति ही मै सदैव आपके दुःख में साथ खड़ी रहूंगी। आपका जो स्नेह मेरे पिता के साथ था मैं उसे कभी नहीं भूलूंगी। मैं फोटो वाली नेता नहीं हूं मैने पिता से संघर्ष करना सीखा है। मैं सदैव तुम्हारे साथ हूँ और हर संभव सहायता करूंगी। ग्रामीणों ने कहा आप हमारे घरों तक नाव द्वारा आई हैं यह बहुत बड़ी बात है। कुछ लोग तो यहां आएं ही नहीं हैं। उनके साथ रामसरन व कई सपा नेता साथ रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]