नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आमने सामने हुईं रोडवेज बसों की टक्कर, बड़ा हादसा टला – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आमने सामने हुईं रोडवेज बसों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- फर्रुखाबाद एवं एटा डिपो की रोडवेज बसों की आमने-सामने हुई भिड़ंत मैं कई लोग घायल हो गए कुछ लोग निजी अस्पतालों में उपचार के लिए गए वहीं सात लोगों को राहगीरों ने सीएचसी कायमगंज में उपचार के लिए भिजवाया सूचना मिलने पर ए आरटीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना का स्थलीय निरीक्षण किया।
बुधवार सुबह एटा डिपो की बस संख्या यूपी 78 टी 8472 को चालक मोहन सिंह (29) पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम सैलार जनपद एटा लेकर फर्रुखाबाद आ रहा था तभी कायमगंज बेरिया मोड पर फर्रुखाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस संख्या यूपी 76 टी 5967 की आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। दोनों बसों में बैठे कई यात्रीगण घायल हो गए चीख पुकार मचने पर आस- पास बैठे लोगों व राहगीरों की भीड़ रूक गई। उन्होंने धैर्य बना कर घायलों को बस से उतरवाया। सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को अस्पताल लाया गया तो कुछ निजी अस्पतालों के लिए भेजे गए । फर्रूखाबाद डिपो का चालक मौका पाकर बस से कूद कर भाग गया। सीएचसी कायमगंज में पहुंचे घायल रवीश (32) पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम घटोंसा थाना अल्हागंज जनपद शाहजहांपुर, अंजली (28) पत्नी रंजीत सिंह निवासी ग्राम उसरा नवाबगंज जनपद फर्रूखाबाद, दीपक (20) पुत्र वीरेन्द्र कुमारनिवासी ग्राम नगला नान थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद, जाहिद अली (49) पुत्र अब्दुल गफ्फार ग्राम नगला फदी थाना जैथरा जनपद एटा, पुष्पेंद्र सिंह (39) पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी ग्राम नगला सेठ शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद , वीरेंद्र कुमार (47) पुत्र गोवर्धन मोहल्ला ताजनगर शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद को उपचार के लिए लाया गया। जहां प्रथम उपचार के बाद चालक मोहन सिंह को प्रथम उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सीएचसी में घायल महिला अंजली ने बताया कि वह फर्रूखाबाद डिपो बस द्वारा दिल्ली जा रही थी बस का चालक बस को बहुत तेज और लापरवाही से चला रहा था। जिस कारण यह हादसा हुआ। मैं चालक के सामने वाले सीट पर बैठी हुई थी। ईश्वर की कृपा रही की हादसा टल गया और लोग सही सलामत हैं। मेरी तो रूह कांप गई थी।

सूचना पर पहुंचे ARTO

रोडवेज बसों की हुई आमने-सामने टक्कर की सूचना मिलने पर ए आरटीओ सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का आरक्षण किया उन्होंने बताया कि दोनों बसें अनुबंधित है। मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और विधि करवाई अमल में लाई जाएगी फिलहाल गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की कोई जान माल की हाल नहीं हुई है।

50 से अधिक थी सवारियां

घायल चालक मोहन सिंह के अनुसार एटा डिपो में 30 सवारियां बैठी हुईं थीं। वहीं घायल अंजली ने बताया कि फर्रूखाबाद डिपो में बीस – पच्चीस से अधिक सवारियां थीं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]