विधर्मी भोली भाली कन्याओं को लव जिहाद में फंसाते हैं, फिर धर्मांतरण – संन्यासी ऋतिक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर स्थित कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शिव शक्ति अखाड़ा के पदाधिकारियों ने एक सभा का आयोजन किया। जिसमें लव जिहाद के विषय पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को विस्तार से समझाया।
सभा को शिव शक्ति अखाड़ा के जिला फर्रुखाबाद के पालक सन्यासी ऋतिक ने संबोधित किया। उन्होंने छांगुर बाबा के धर्मांतरण रैकेट के उदाहरण के माध्यम से छात्राओं को समझाया कि कैसे विधर्मी भोली भाली हिंदू कन्याओं को लव जिहाद के माध्यम से फसाते हैं और फिर बाद में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर उन पर कैसे अत्याचार करते है। उन्होंने रानी पद्मावती के जौहर का उदाहरण के बाद रानी लक्ष्मीबाई के उदाहरण से छात्राओं शास्त्र के साथ शस्त्र भी सीखने का आवाहन किया और कायमगंज में चल रहे शस्त्र प्रशिक्षण शिविर में आने का निमंत्रण दिया।
सभा को कन्या विद्यापीठ की प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पाण्डेय, विश्व हिंदू परिषद की मातृ शक्ति की बहन प्रगति तिवारी, आकाश हिंदू , जिला सह गौ रक्षा प्रमुख बजरंदल और विश्व हिंदू परिषद के जिला गौरक्षा प्रमुख नूतन चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। यह जानकारी आकाश हिन्दू ने सोशल मीडिया पर जारी एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

