बैंड बाजे के साथ निकली श्री राम बारात, पहुंची जनकपुरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- रामलीला समिति द्वारा मंगलवार को भगवान श्री राम की बारात का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। श्री राम बारात शिवाला भवन परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई जनकपुरी रामलीला मैदान में पहुंची।
भगवान श्री राम की भक्तों ने जगह-जगह श्री राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न चारों भाइयों का पूजन अर्चन किया व उनके ऊपर पुष्प वर्षा की। राम बारात में सर्वप्रथम प्रथम पूज्य आराध्य देव श्री गणपत महाराज, बांके बिहारी, नृत्य करती नृतकिया, सालासर बालाजी महाराज, महाकाल सहित अन्य झाकियां साथ चल रही थी। बारात के आगे गैर जनपद के मशहूर बैंड की धुन पर भक्त थिरकते नजर आए।
पूरा शहर भगवान श्री राम के जयकारों के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। श्री राम भारत आगमन से पूर्व रामलीला समिति के अध्यक्ष सत्यकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, सतीश चंद्र अग्रवाल, अमित सेठ,पीयूष गंगवार, मनोज गंगवार, संजय बंसल नीरज अग्रवाल आदि पदाधिकारी बारात के साथ चल रहे थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
