नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समाजसेवी अजीत सिंह यादव ने पेश की मिसाल, दिव्यांग बुधपाल को दिलाई आजीविका – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

समाजसेवी अजीत सिंह यादव ने पेश की मिसाल, दिव्यांग बुधपाल को दिलाई आजीविका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अमृतपुर / फर्रुखाबाद :- कस्बा अमृतपुर में मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली, जब समाजसेवी अजीत सिंह यादव ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग व्यक्ति बुधपाल की मदद कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का सहारा दिया।
बताया गया कि बीते शुक्रवार को अजीत सिंह यादव स्वयं बुधपाल के घर पहुंचे थे और उनकी पारिवारिक व आर्थिक स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने पाया कि बुधपाल की पत्नी का करीब सात वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और वह अपने दो छोटे बच्चों—बेटा लखन (कक्षा 5) और बेटी वैष्णवी (कक्षा 6)—का पालन-पोषण मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह कर रहे हैं। दोनों बच्चे कस्बे के सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत हैं।
स्थिति से प्रभावित होकर अजीत सिंह यादव ने तत्काल मदद का आश्वासन दिया था। अपने वादे को निभाते हुए उन्होंने मात्र एक सप्ताह के भीतर ही बुधपाल के लिए लकड़ी का खोखा और परचून का सामान उपलब्ध करा दिया, ताकि वह छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें।
शुक्रवार को अजीत सिंह यादव अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ अमृतपुर पहुंचे, जहां उन्होंने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। इस दौरान मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और समाजसेवी के इस कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर अजीत सिंह यादव ने कहा कि वह आगे भी जरूरतमंद, असहाय और दिव्यांग व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे प्रयास दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।
ग्रामीणों ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों को नई दिशा प्रदान करते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]