प्रथम काकुत्स्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन में चार जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
आगरा :- आयोजक आप और हम द्वारा सर्व काकुत्स्थ समाज द्वारा कराए गए सामूहिक विवाह सम्मेलन लक्ष्मी पैलेस डौकी आगरा में चार जोड़े अग्नि के सामने सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे।
कार्यक्रम में गैर जनपदो से पहुंचे अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर दांपत्य जीवन शुरू करने की बधाई दी । कार्यक्रम मे पहुंचे सांसद एसपी सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन एक स्वस्थ परंपरा है। जो दहेज दानव एवं फिजूलखर्ची रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संजय सिंह राठौर ने आयोजक मंडल की तरफ से कहा कि समाज के हित में होने वाले कार्यों में सभी संगठनों को सहयोग करना चाहिए जिस प्रकार काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा 3390 द्वारा किया गया । अन्य संस्थाओं को भी इनका अनुसरण करते हुए सामूहिक पद्घति को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए। लोगों को सम्मानजनक तरीके से बेटियों के हाथ पीले करने के लिए इन्हें अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी नव युगलों के सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद भी दिया। सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन आप और हम सर्व काकुत्स्थ समाज द्वारा किया गया था। इस दौरान सभी चार जोड़ों ने एक ही मंच पर जयमाला की परंपरा निभाई। अनामिका संग जीतू , रश्मी संग संजय, प्रिया संग अजय व मोहिनी संग राजेश सक्सेना सहित सभी चारों जोड़ों को उपहार स्वरूप गृहस्थी का सामान भी दिया गया। कार्यक्रम में निगम चंद्र, सुनील सर्राफ, वीरेंद्र सिंह, केशव राठौर, दिनेश कुमार, प्रेम सिंह, विष्णु सिंह, विद्यावती,श्याम सुंदर सहित समाज के बंधुओं का सराहनीय सहयोग रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

